दादा अदालत में चौकीदार, पिता जजों के ड्राइवर, बेटे ने जज बनकर चौड़ा किया परिवार का सीना
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 26 साल का एक युवक छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है। युवक ने सिविल जज वर्ग दो की परीक्षा पास कर ली है। यहां इससे खास बात ये है कि युवक के पिता जिला अदालत में ड्राइवर है और वहां जजों की गाड़ी चलाते हैं। जबकि उसके दादा अदालत में चौकीदारी करते थे। ऐसे में जज के ड्राइवर के बेटे के खुद जज बन जाने से सब चकित हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर स्थित परीक्षा इकाई ने बुधवार को चयन सूची जारी की है। इसमें वर्ग 2 की भर्ती में चेतन बजाड़ ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में 13वां रैंक हासिल किया है। उन्हें लिखित परीक्षा और साक्षातकार में 450 में से कुल 257.5 अंक मिले हैं। इस बड़ी सफलता के बात चर्चा में आए चेतन बजाड़ ने मीडिया से बातचीक में कहा कि- 'मेरे पिता गोवर्धनलाल बजाड़ इंदौर की जिला अदालत में ड्राइवर हैं। मेरे दादा हरिराम बजाड़ इसी अदालत से चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मेरे पिता का हमेशा से सपना था कि उनके तीन बेटों में से एक बेटा जज बने। आखिरकार मैंने उनका सपना पूरा कर दिया है।'
चेतन ने सिविल जज वर्ग 2 की परीक्षा चौथे प्रयास में पास की है। चेतन की इस कामयाबी को लेकर उन्हेोने कहा कि जज की इस खास कुर्सी पर बैठने के बाद मेरा प्रयास रहेगा कि अदालत में लोगों को जल्द से जल्द इंसाफ दिया जाए। चेतन की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है।
यह भी पढ़ें- नौकरियां: दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों पर वैकेंसी
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications