दिल्ली हिंसा: पुलिस पर फायरिंग करने वाले शख्स की हुई पहचान
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान 8 राउंड फायरिंग करने वाले शख्स की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक लड़का हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता दिखा था। फायरिंग मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर की गई थी। बता दें कि इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिस कॉन्सटेबल सहित चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग 70 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए शख्स ने जाफराबाद वाली सड़क पर पुलिस के सामने फायरिंग की थी उसका नाम शाहरुख है। उसने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया था। हालांकि, उसे पकड़ा नहीं जा सका है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इसके तहत चार या ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में शुरू हुए उपद्रव को तुरंत काबू में करने के लिए उच्चस्तरीय मंथन शुरू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम आला अधिकारियों को आपात बैठक में तलब किया। इस बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।
मौजपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, गौतमपुरी, भजनपुरा, चांद बाग, मुस्तफाबाद, वजीराबाद और शिव विहार जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) सतीश गोलचा ने कहा कहा, 'हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध कर रहे हैं कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का समर्थन करने के लिए आगे आएं। हमारे अधिकारी शांति कायम करने के लिए पैदल मार्च और सभाएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications