आंध्र प्रदेश:सड़क पार करने की कोशिश कर रहा शख्स बहा, फिर हुआ चमत्कार...

विजयवाड़ा, 26 जुलाई: देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य की अधिकतर नदियां बाढ़ की स्थिति में पहुंच गई हैं। इसी बीच मंगलवार को आंध्र प्रदेश में एक बाढ़ग्रस्त नदी का पुल पार करते वक्त एक शख्स पानी में बह गया। यह घटना एलुरु जिले की है, जहां पर भारी बारिश हो रही है।

 man washed away while crossing a flooded road in Andhra Pradesh

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एक शख्स जलमग्न सड़क पर तेज बहाव के दौरान सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा होता है। पानी का बहाव इतनी तेज होता है कि, वह शख्स अपने पैर जमीन पर नहीं जमा पाता है। तेज बहाव में वह पानी के साथ बह जाता है। इस दौरान वह पेड़ की टहनी पकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी ये कोशिश असफल हो जाती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग चिल्लाते नजर आते हैं।

हालांकि स्थानीय लोगों ने कुछ ही दूरी पर चमत्कारिक ढंग से उस व्यक्ति को बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अन्य घटना इसी जिले में एक कार को पानी के तेज बहाव में बहते देखा गया। वाहन में कितने लोग सवार थे, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आंध्र प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में गोदावरी नदी में आई बाढ़ में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों के अलावा नौसेना के तीन हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कई इलाकों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। बाद में उन्होंने राजामहेंद्रवरम में एक समीक्षा बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+