हिंडन एयरबेस में घुस रहे शख्‍स को मारी गोली, पीडि़त बोला- भूखा था, बस वहां बैठना चाहता था

Recommended Video

      Hindon IAF base: Man tries to enter forcefully, shot at by security forces | वनइंडिया

      नई दिल्ली। हिंडन एयरफोर्स के कंपाउंड में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है, यहां एक व्यक्ति एयरफोर्स के कंपाउंड में घुस गया। बुधवार को जब यह व्यक्ति कंपाउंड के भीतर घुसा तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह व्यक्ति नहीं रुका तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे गोली मार दी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पैर पर गोली मारी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस व्यक्ति को घायल अवस्था में ही एयरफोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसकी पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सुजीत के रूप में हुई है।

      sujeet


      जानकारी के अनुसार सुजीत पिछले तीन साल से दिल्ली के आनंंद विहार इलाके में रह रहा था। घटना के बाद तमाम सुरक्षा अधिकारी उससे पूछताछ के लिए पहुंचे हैं और उससे लगातार पूछताछ जारी है। यह घटना मंगलवार रात तकरीबन 10.30 बजे की है, जब सुजीत कंपाउंड की दीवार कूदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसे सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी।

      सुजीत आनंद विहार इलाके में रहता है और वह दिहाड़ी मजदूर है, उसने इस घटना के बाद बताया कि वह उसके पास कुछ भी खाने को नहीं है, वह अंदर सिर्फ बैठने के लिए जा रहा था। आपको बता दें कि हिंडन एयरबेस में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब लोग इसके अंदर घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए हैं। हिंडन एयरबेज एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का 8वां सबसे बड़ा एयरबेस है, यहां हर वर्ष 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे मनाया जाता है।

      इसे भी पढ़ें- PICs: सीएम की जनसभा में भागने लगे लोग, गिरने लगी कुर्सियां

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+