लॉकडाउन में लग्जरी कार की सवारी युवक को पड़ी भारी, पुलिस ने करवाई उठक-बैठक
इंदौर: देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के चलते पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। जिसमें एक लग्जरी कार की सवारी कर रहे युवक को पुलिसकर्मी उठक-बैठक करवा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स 'फरारी की सवारी पड़ गई भारी' जैसे टैग के साथ इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

दरअसल इंदौर के एमआर 10 चंद्रगुप्त चौराहे पर एक युवक लग्जरी कार से जा रहा था। इसी बीच पुलिस के सोशल गार्ड ने युवक को रोका। युवक ने गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मी को पास दिखाया। युवक का पास तो सही था लेकिन उसने मास्क नहीं लगाया था। जिस पर सोशल गार्ड ने युवक से उठक-बैठक लगवाई। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक के पिता दीपक दरयानी इंदौर के नामी उद्योगपति हैं।
पुलिस पर लगाए आरोप
मामले में कार चला रहे युवक शंकर दरयानी ने कहा कि वो अपनी पोर्श कार से कंपनी से घर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस वालों ने उन्हें रोका। उन्होंने अपना पास दिखाया लेकिन पुलिस वाले नहीं माने। पुलिस वालों ने गाली देते हुए उन्हें उठक-बैठक करने को कहा। जिसके बाद उन्होंने उन पर जोक्स मारे और बाद में जाने को कहा। वहीं मामले में इंदौरा के एएसपी ने कहा कि जो भी लॉकडाउन में बिना वजह घर से निकल रहा है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कार सवार युवक ने मास्क नहीं पहना था, जिस वजह से उसे रोका गया। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर नाकेबंदी की गई है, ताकी लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो सके।












Click it and Unblock the Notifications