दिल्ली में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने कई गाड़ियों के साथ की तोड़फोड़, हवा में चलाई गोली
नई दिल्ली। देश की राजधानी में बीती रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने दिल्ली के कुचा मोहतर खान इलाके के मोरी गेट क्षेत्र में कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की है और कई राउंड हवाई फायरिंग की है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी ने ऐसा किस मकसद से किया है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति ने मारूती वैन, स्विफ्ट डिजायर समेत कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video
Delhi Firing: Mori gate इलाके में आधी रात को बदमाशों ने की फायरिंग, लोगों में दहशत | वनइंडिया हिंदीc













Click it and Unblock the Notifications