दुनिया का सबसे घिनौना अपराध! बिस्‍तर पर पड़ी 86 साल की बीमार बूढ़ी मां से नशे में चूर बेटे ने किया रेप

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के कृष्‍णा जिले में एक शराबी बेटे द्वारा बिस्‍तर पर पड़ी अपनी बूढ़ी और बीमार मां से दुष्‍कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी शख्स, पेशे से ड्राइवर है, जो फिलहाल फरार है। रविवार 11 फरवरी को महिला के पोते ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर पी काशी विश्वनाथ ने बताया कि महिला का यौन शोषण तकरीबन तीन दिन पहले हुआ था। लेकिन मामला प्रकाश में सोमवार को आया। सोमवार को पीड़िता महिला के पड़ोसियों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दुनिया का सबसे घिनौना अपराध! बिस्‍तर पर पड़ी 86 साल की बीमार बूढ़ी मां से नशे में चूर बेटे ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला का इलाज कादिरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में पहुंचा था। उसकी पत्नी घर के बाहर गई हुई थी और उस वक्त घर पर कोई नहीं था। जिसके बाद शराब के नशे में आरोपी सीधे अपनी मां के कमरे के अंदर गाया और वहां उसके साथ रेप किया। महिला के तीन बेटे हैं। घटना के वक्त घर पर महिला के दो और बेटे घर में मौजूद नहीं थे। आरोपी इन तीनों भाईयों में से सबसे बड़ा है। 20 साल पहले आरोपी की शादी हुई थी।

बेटे की वजह से महिला नहीं दर्ज करवा रही थी केस दर्ज

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, हमने बुजुर्ग महिला का बयान दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला ने अपने साथ हुए घटना के बारे में पहले दिन तो किसी को नहीं बताया। लेकिन काफी ज्यादा भावुक होने के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+