बिना हेलमेट कटा चालान तो गुस्साए युवक ने बाइक को लगाई आग, गिरफ्तार

नई दिल्ली। ट्रैफिक नियमों का पालन हर किसी के लिए जरूरी है। लेकिन दक्षिणी दिल्ली में जब एक युवक को पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए रोका तो युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी बाइक को आग लगा दी। दरअसल पुलिस ने युवकी की गाड़ी का चालान काटने के बाद उसे जब्त कर लिया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने बाइक को मौके पर ही आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    Delhi : Police ने काटा Challan तो युवक ने गुस्से में जला दी अपनी Bike | वनइंडिया हिंदी
    bike

    दक्षिणी दिल्ली के डेप्युटी कमिश्नर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है, वह संगम विहार कॉलोनी का रहने वाला है और उसका नाम विकास है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास बिना हेलमेट गाड़ी चला रहा था, इसी वजह से उसका चालान किया गया था। जिसकी वजह से युवक काफी नाराज हो गया और उसने अपनी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसवालों और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

    बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में एक व्यक्ति का जब चालान कटा था तो उसने इस बात से नाराज होकर अपनी गाड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि आरोपी राकेश नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और वह सर्वोदय एन्कलेव का रहने वाला था। जिस वक्त राकेश की गाड़ी को जब्त किया गया उस समय राकेश ने अपनी गाड़ी की टंकी से पेट्रोल निकाला और उसे अपनी गाड़ी पर छिड़कर आग लगा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+