इंसानियत जिंदा है: शख्स ने घायल पक्षी को मुंह से सांस देकर बचाई जान, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ
इंसानियत जिंदा है: शख्स ने घायल पक्षी को मुंह से सांस देकर बचाई जान, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ
नई दिल्ली, जून 10: लोगों को पशु-पक्षियों से खासा प्यार होता है, कुछ लोगों तो इन्हें अपने घर में बिल्कुल फैमिली मेंबर की तरह रखते हैं। बल्कि दूसरे पशु-पक्षियों की तरफ इनके दिलों में दया और करूणा का भाव रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक पक्षी की जान बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हुए दिख रहा है। इस वीडियों को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और पक्षी की मदद करने वाले शख्स की तारीफ कर रहे है।
Recommended Video

दरअसल, इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक कूकाबुरा पक्षी स्विमिंग पूल के पास गिरा हुआ दिख रहा है। पंछी की हालत खराब है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, उसकी हालत देख इस व्यक्ति से रहा नहीं जाता। वो पक्षी को जिंदा करने की कोशिश करता है। पक्षी को सांस लेने के लिए संघर्ष करते हुए देखकर उस आदमी ने फौरन पक्षी को मुंह से सांस देने लगता है।
कुछ समय बाद, उन्हें एक एयर कंप्रेसर का उपयोग करने का विचार आया। जिसे उस व्यक्ति ने सावधानी से पक्षी की चोंच में डाल दिया। कुछ सेकंड तक सीपीआर देने के बाद आखिरकार पक्षी सांस लेने लगा। आखिरकार, कूकाबुरा ने अपने पंख खोल दिए और उड़ने के लिए तैयार हो गया। उसकी जान बचाने में शख्स की कोशिशों को देखकर पक्षी ने उस आदमी से दोस्ती कर ली और उसके बाद से वो हर दिन यार्ड का दौरा करने लगा। कूकाबुरा की जान बचाने वाले शख्स ने उसे जॉर्ज नाम दिया।
लोगों को ये इमोशनल वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। यूजर्स शख्स की दयालुता और पक्षी प्रेम की खूब सराहना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications