चलती कार से गुटखे की पीक फेंकने के लिए बाहर निकाला सिर, डिवाइडर से भिड़ा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेसवे पर तेज गति के आ रही जगुआर कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण कार चला रहे शख्स को गंभीर चोट आई है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि ड्राइवर ने गुटखा खा रखा था और पीक फेंकने के लिए उसने सिर बाहर किया ही था कि इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई।

Man Rams speeding Jaguar On Divider After Peeping Out To Spit Gutkha, hospitalised

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला प्रशांत कार में अकेले था। चश्मदीद ने कहा कि कार बहुत तेज रफ्तार से आ रही थी, जिसकी स्पीड करीब 120 से 130 किमी प्रति घंटे रही होगी। ड्राइवर ने गुटखे की पीक फेंकने के लिए सिर बाहर किया था कि तभी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

ये भी पढ़ें: महंगे पेट्रोल-डीजल ने फिर बनाया रिकॉर्ड, जानिए आज क्या हैं कीमत

इसके बाद प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले महावीर और वहां से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति ने घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया। घायल शख्स को सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: नीतीश-पासवान संग अमित शाह ने फाइनल की डील, ऐलान के लिए कुशवाहा की विदाई का इंतजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+