ब्लैकमेलर ने 20 लाख न मिलने पर 'Whats App' पर डाली युवती की अश्लील तस्वीरें
अजमेर। बाॅलीवुड फिल्म स्टाइल में एक युवक राजेंद्र ने मोबाइल से युवती की अश्लील फोटो खींचकर पिता को ब्लैकमेल किया। युवक ने उसके पिता से लगभग 20 लाख रुपए मांगे, साथ ही पैसे न मिलने पर बेटी की तस्वीरें नेट पर अपलोड करने की धमकी भी दी थी। पिता ने 20 लाख रुपए देने से साफ इंकार कर दिया। ब्लैकमेल की रकम नहीं मिलने पर युवक ने लड़की अश्लील तस्वीरें फोटो वाॅट्स अप पर शेयर कर दी। पीडि़त युवती के पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की।

थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरु कर दी। गुरुवार रात ब्लैकमेलर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस के अनुसार आकोडिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत एक नवम्बर को अरांई थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि गांव के ही राजेंद्र पालीाल (30) ने उसकी बीस वर्षीय बेटी की मोबाइल फोन से अश्लील फोटो खींच ली।
बताया कि ब्लैकमेल करते हुए उससे 20 लाख रूपए की मांग की। मना करने पर राजेंद्र ने उसकी पुत्री की फोटो को वॉट्स एप पर गांव के अन्य लोगों को शेयर कर दी।
किशनगढ़ थाना पुलिस को सौंपने जाने पर पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications