खुद को अदार पूनावाला बताकर SII से लूटा 1 करोड़ रुपया

देश की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के नाम पर एक व्यक्ति ने कंपनी को 1.01 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। पुणे पुलिस ने बताया कि हमने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन लोगों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत में कहा गया है कि सतीश देशपांडे जोकि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के डायरेक्टर हैं, उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को सीरम इंस्टिट्यूट का सीईओ अदार पूनावाला बताते हुए व्हाट्सएप पर एक मैसेज किया। मैसेज में 7 अलग-अलग बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने को कहा गया। यह मामला सितंबर 2022 का है।

adar poonawala

सतीश देशपांडे ने मैसेज पर भरोसा किया और उन्हें लगा कि अदार पूनावाला ने ही मैसेज किया है और उन्होंने 1.01 करोड़ रुपए उन सात बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया, जिसमे आरोपी व्यक्ति ने डालने को कहा था। लेकिन पैसा ट्रांसफर करने के बाद उन्हें समझ आया कि कंपनी के साथ धोखा हुआ है। इस मामले में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसकी जांच के बाद पुलिस ने उन लोगों की धरपकड़ शुरू की।

डीसीपी जोन 2 स्मर्तना पाटिल ने कहा कि यह बात सामने आई है कि पैसा 7 बैंक खातों में भेजा गया है, इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मामले के मुख्य आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, वह अभी लापता है। डीसीपी ने बताया कि हमने सभी उन कथित 7 बैंक खातों के साथ 40 बैंक खातों को सीज कर दिया है, जिसमे पैसा ट्रांसफर किया गया था। हमने अभी तक 13 लाख रुपए इन बैंक खातों में फ्रीज किया है। पुणे पुलिस की साइबर यूनिट ने शुक्रवार को इस मालमे में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+