टूटी सड़क पर बाइक फिसलने से दिल्ली के रोहिणी में युवक की मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी की सड़कों की खस्ता हाल की वजह से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के रोहिणी के समयपुर बदली में सड़क पर गड्ढे में 24 वर्षीय बंटी वर्मा की बाइक फिसल गई, जिसकी वजह से वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बंटी काम के बाद वापस अपने घर जा रहा था। घटना के बाद पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। व्यक्ति ने बताया कि मैंने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर गिरा हुआ है, ऐसा लगता है कि युवक की बाइक सड़क पर गड्ढे से कुछ दूर फिसल कर गिर गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो जख्मी को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि बंटी वर्मा बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहने हुए था, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि बंटी की बाइक गड्ढे से 20 मीटर दूर फिसल कर गिर गई थी। वहीं म्युनिसिपल के अधिकारियों का कहना है कि हम इसकी जांच करेंगे कि क्या सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, अगर सड़क खराब है तो हम उसे सही कराएंगे।
इसे भी पढ़ें- सोमनाथ भारती के पेट डॉग 'डॉन' की मौत, AAP विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा के केस में रहा था सुर्खियों में












Click it and Unblock the Notifications