मां की मौत के बाद 18 दिन उसके शव के साथ एक ही घर में रहा शख्स, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कोलकाता। पुलिस ने कोलकाता के बाहरी इलाके में साल्ट लेक के निवासी को एक पखवाड़े से अधिक समय तक अपनी मां के मृत शरीर को रखने के आरोप में हिरासत में लिया। मामला तब सामने आया जब इलाके में बदबू फैलने पर उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस रविवार की देर रात घर का दरवाजा तोड़ा अंदर के नजारे देखकर सब हैरान रह गए। पुलिस ने पाया कि घर में 30 वर्षीय इंद्रजीत मुखर्जी अपनी मां रंजना मुखर्जी की डेड बॉडी के साथ घर में पाया गया।

Man living with mother’s decomposing body in Kolkata house

पुलिस पूछताछ में इंद्रजीत ने बताया कि पिछले शुक्रवार को ही उसकी मां की मृत्यु हो गई थी लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक बेरोजगार है और वो मां को मिलने वाले पेंशन के पैसे से घर का खर्च चलाता था।बिधाननगर शहर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि युवक ने बताया की मां की मृत्यु होने के बाद उसने घटना की सूचना अपने एक परिचित को दी थी जो कि कोलकाता के बेडन स्ट्रीट में रहता है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- यूपी: 11वीं की छात्रा का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण, 5 ने किया रातभर गैंगरेप

इसके साथ-साथ डेड बॉडी को देखने के बाद पुलिस को अंदेशा है कि युवक के मां की मौत एक सप्ताह नहीं बल्कि 17-18 दिन पहले ही हो गई थी। इसके साथ-साथ भट्टाचार्य ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि वह उनके शरीर का दाह संस्कार न करें बल्कि घर में दफन करें। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि युवक के पिता गोरा भट्टाचार्य की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। गोरा भट्टाचार्य राज्य के एसएसकेएम अस्पताल से जुड़े थे। इसके बाद युवक की मां जो कि शिक्षक थी बीमार पड़ गई।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: दूसरी जाति के लड़के से शादी करना पड़ा भारी, पिता ने किया ये हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+