पालतू कुत्ते को लेकर विवाद में पड़ोसी ने शख्स को कुल्हाड़ी से काटा
नई दिल्ली। मंगलवार को एक शख्स के पड़ोसी ने ही कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। अजीब बात ये है कि इस हत्या का कारण पालतु कुत्ते को लेकर हुई बहस था। मृत की पहचान महाजन के रूप में हुई है जो गाजीपुर के पेपर मार्केट में रहता था। वह पेशे से मजदूर था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाजन की पत्नी कृष्णावती ने केस दर्ज कराया है। महिला के अनुसार 'शनिवार को पड़ोसी ने मुझपर और मेरे पति पर चिल्लाना शुरू कर दिया। वे आरोप लगाने लगा कि हमले उसके कुत्ते को पीटा है। थोड़ी देर में मेरे पति और लाल के बीच बहस गर्म हो गई।' इतने में लाल का बेटा महाजन धमकाने लगा। इसके बाद उसने महाजन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

महाजन को आनन फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे गुरू तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को सुबह 3.30 बजे महाजन की मौत हो गई। बाद में मामला पुलिस में दर्ज कराया गया तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हमले में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मामूली बातों पर हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। दिल्ली में तीन महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी लेकिन पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। बात इतनी अधिक बढ़ी कि पति ने पत्थर से अपनी पत्नी की सिर कुचल दिया। शादी शुदा जोड़ों के बीच शक और अवैध प्रेम संबंध के चलते हत्या के कई मामले रोजाना आते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 साल की चचेरी बहन को किया अगवा, रेप के बाद हत्या कर गन्ने के खेत में फेंकी लाश












Click it and Unblock the Notifications