जादू टोने के शक में शख्स ने कर दी चाची की हत्या, फिर कटा सिर लेकर पहुंचा थाने

भुवनेश्वर। ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर 13 किमी तक पैदल चलकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। घटना ओडिशा के मयूरभंज जिले की है। पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि ये शख्स सोमवार को पुलिस थाने पहुंचा। आरोपी की पहचान 30 साल के बुद्धूराम सिंह के तौर पर हुई है। उसने पुलिस को आकर इस हत्या के बारे में जानकारी दी।

जादू टोने के शक में हत्या

जादू टोने के शक में हत्या

बुद्धूराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह के वक्त अपनी 60 साल की चाची चंपा सिंह की हत्या कर दी है। उसे इस बात का शक था कि तीन दिन पहले उसकी बेटी की मौत जादू टोने के कारण हुई है और ये जादू टोना चंपा ने कराया था। खूंटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक स्वर्णलता मिंज ने बताया कि बुद्धूराम और उसकी चाची दोनों ही आदिवासी हैं और नुआसाही गांव में रहते थे। मिंज ने कहा, आरोपी ने पुलिस को वो कुल्हाड़ी भी दी है, जिससे उसने हत्या की थी।

घर के बरामदे में सो रही थी चंपा

घर के बरामदे में सो रही थी चंपा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंपा एक विधवा महिला थी और अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तभी वहां बुद्धूराम आ गया और उसने कथित तौर पर पहले तो चंपा को घसीटकर बाहर निकाला और फिर उसकी हत्या कर दी। उसने चंपा का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटे हुए सिर को गमछे में लपेट लिया। इसके बाद वो पैदल ही पुलिस स्टेशन के लिए निकल गया। सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त वहां बहुत से लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी बुद्धूराम सिंह को नहीं रोका।

लोगों के सामने की हत्या

लोगों के सामने की हत्या

बुद्धूराम ने लोगों के सामने ही अपनी चाची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने बुद्धूराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। चंपा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्र के मुताबिक ओडिशा में साल 2010 के बाद से अब तक करीब 60 जादू टोने से संबंधित हत्याएं हुई हैं। इनमें से अधिकतर आदिवासी बेल्ट में हुई हैं। इनमें से 12 मामले अकेले मयूरभंज से ही सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+