VIDEO: टिक टॉक वीडियो में दिखी लड़के की बारटेंडिंग स्किल, हवा में कप उछालकर बनाता है कॉफी

नई दिल्ली। टिक टॉक वीडियो इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। इसके जरिए देशभर में कई टैलेंट भी सामने आ रहे हैं। इसी के जरिए केरल के ऐसे लड़के का टैलेंट सामने आया है जो सड़क के किनारे चाय काफी की स्टॉल लगाता है। दरअसल वीडियो में कोल्ड कॉफी बनाते हुए लड़के की शानदार बारटेंडिंग स्किल देखने को मिल रही है।

शानदार अंदाज में तेजी से कॉफी बना रहा लड़का

शानदार अंदाज में तेजी से कप को उछाल उछाल कर कॉफी बना रहे लड़के का वीडियो खूब प्रसिद्ध हो रहा है। वीडियो में लड़का बिलकुल किसी प्रोफेश्नल बार ट्रेंडर की तरह काम कर रहे है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और लड़के के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टिक टॉक वीडियो के चलते गई जान, भूल से चला देसी कट्टा

टिक टॉक वीडियो के चलते गई जान, भूल से चला देसी कट्टा

दिल्ली में एक 19 साल के युवक की तब जान चली गई जब टिक टॉक वीडियो बनाते हुए उसके दोस्त से गलती से बंदूक चल गई। दरअसल रविवार रात मृत सलमान जाकिर अरने दोस्त सोहेल और आमिर के साथ कार से इंडिया गेट की ओर गया था। इंडिया गेट से लौटते हुए सलमान और उसके दोस्त टिक टॉक की एप्लीकेशन से वीडियो बनाने लगे। इस वीडियो में देसी कट्टे से निशाना बनाने की एक्टिंग करते हुए सोहेल से गलती से गोली चल गई।

अस्पताल में हुई मौत

अस्पताल में हुई मौत

आमिर और सोहेल बुरी तरह घबरा गए और सलमान को लेकर दरियागंज में सोहेल के रिश्तेदारों के घर पहुंचे। यहां सोहेल ने खून में सने अपने कपड़े बदले और सलमान को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। वे 11.15 बजे सलमान को अस्पताल में छोड़कर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- जानिए केरल की कन्नूर सीट के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+