मदरसा में कई बार रेप, गर्भवती हुई 14 साल की लड़की
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की से कई बार रेप किया जिसके चलते वह प्रेगनेंट हो गई।

रायपुर के एसपी संजीव शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी आबाद फारुकी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, '14 साल की लड़की ने मदरसा में बच्चे को जन्म दिया और मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे मदरसा डायरेक्टर ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।'
लड़की ने मदरसा वापस जाने से किया था इनकार
शिकायत के मुताबिक, फारुकी ने लड़की से कई बार रेप किया, तब वह उस मदरसा में पढ़ती थी। कुछ दिनों बाद घर लौटने पर लड़की ने मदरसा वापस जाने से इनकार कर दिया। इस पर घरवालों ने लड़की को कांकेर स्थित दूसरे मदरसा में पढ़ने के लिए भेज दिया।
आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
लड़की ने आरोप लगाया कि फारुकी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसने किसी से कुछ नहीं बताया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications