3 महीने तक करता रहा 12 साल की मासूम का यौन शोषण, कोर्ट ने 13 साल के लिए सलाखों के पीछे डाला

सिंगापुर। सिंगापुर में 31 साल के एक युवक को 12 स्ट्रोक ऑफ केन और 13 साल की कैद की सजा सुनाई गई। बता दें कि स्ट्रोक ऑफ केन सिंगापुर में सजा सुनाए जाने का एक पैमाना है। शख्स पर 12 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। एक मिनी मार्ट में काम करने वाले उधयकुमार दक्षिणमूर्ती ने 12 साल की बच्ची को खिलौनों का लालच देकर अपने पास रखा हुआ था। वह उसे अपनी पत्नी बताता था और तीन माह से उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी पर 4 अन्य चार्ज भी लगाए हैं। ये मामला साल 2016 में सितंबर से दिसंबर के बीच तब सामने आया जब आरोपी की गर्भवती गर्लफ्रेंड ने उसके मोबाइल नन्हीं बच्ची का निवस्त्र वीडियो देखा।

बच्ची को सिखाना चाहता था सेक्स

बच्ची को सिखाना चाहता था सेक्स

जूडीशियल कमीश्नर पेंग खांग चाउ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी ने न सिर्फ मासूम बच्ची की शोषण किया है बल्कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। दक्षिणमूर्ती के अनुसार जब वह पहली बार बच्ची को किसी फ्लैट में उसके साथ सेक्स करने को कहा तो उसे नहीं पता था कि सेक्स क्या होता है। तब दक्षिणमूर्ती ने कहा कि वह उसे सिखा देगा। दक्षिणमूर्ती ने माना कि उसने लड़की के साथ कई बार सेक्स करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। ऐसे में उसने बच्ची को 50 सिंगापुर डॉलर दिए और रिश्ते को खत्म करते हुए कहा कि अब वह मिनीमार्ट से कुछ भी मुफ्त में नहीं खरीद सकेगी।

पैसे देकर बच्ची को घुमाने ले जाता था आरोपी

पैसे देकर बच्ची को घुमाने ले जाता था आरोपी

शख्स ने पहली बार लड़की से बातचीत में उसकी नर्वस्त्र तस्वीर मांगी थी जो उसने दे भी दी थी। इसके बाद वह अपने मिनीमार्ट से उसे खिलौने और आइसक्रीम मुफ्त में देने लगा। वह बच्ची को पूरी तरह से अपने जाल में फंसा चुका था और उसे अपने इशारों पर चलने पर मजबूर कर रहा था। दक्षिणमूर्ती अकसर ही बच्ची को स्कूल के बाद अपने साथ घूमने के लिए ले जाता और हर बार के लिए उसे 5 या 10 डॉलर दिया करता। इस दौरान वह बार बार लड़की से संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। लड़की उसे अंकल कहकर पुकारती थी।

अंकल कहती लड़की और आरोपी मानता था पत्नी

अंकल कहती लड़की और आरोपी मानता था पत्नी

लड़की आरोपी शख्स को अंकल कहकर पुकारती थी लेकिन वह उसे अपनी पत्नी बताता और शादी करने की बात कहता था। इस बीच शख्स ने अपनी उम्र की एक महिला के गर्लफ्रेंड बनाया। एक रोज जब वह उसके साथ होटल में से रहा था तो महिला ने उसका मोबाइल चेक किया जिसमें बच्ची की वीडियो थी। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+