लॉकडाउन के बीच खुद का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट लेकर एंबुलेंस से जा रहा था गांव, पुलिस ने शख्स समेत 4 को दबोचा
जम्मू। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की बार-बार अपील की जा रही है। वहीं, लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। लेकिन लॉकडाउन के कारण फंसे लोग अपने घर पहुंचने के लिए अजीबोगरीब तरीके भी निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जम्मू-कश्मीर के पूंछ में सामने आया है।

पूंछ जिले के सुरनकोट में पुलिस के हाथ एक ऐसा शख्स आया है जिसने अपनी ही मौत की साजिश रचकर गांव में घुसने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।ये शख्स मौत की झूठी साजिश रचकर तीन साथियों के साथ एंबुलेंस से गांव जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चारों लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है।
इनके पास से पुलिस ने फर्जी मृत्य प्रमाणपत्र भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सुरनकोट पुलिस की टीम गश्त पर थी, उसी वक्त एक प्राइवेट एंबुलेंस आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोका। शक होने पर पुलिस ने एंबुलेंस की जांच की तो मृत बताया जा रहा शख्स जीवित पाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर ही नहीं, देश के कई राज्यों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारत सहित दुनिया के अधिकांश देश इस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण 35 लोगों की मौत हुई है जबकि इस वायरस से 1397 लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 146 केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 120 तक पहुंच गई है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications