मुंबई: शिकायत लेकर पहुंचा अधिकारियों के पास, सचिवालय के बाहर ही रोका तो पी लिया जहर, मौत

मुंबई, 23 अगस्त। महाराष्ट्र में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने जहर पी लिया जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। व्यक्ति की पहचान सुभाष जाधव के तौर पर हुई है और उसकी उम्र 48 साल की थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने सचिवालय के बाहर जहरील पदार्थ पी लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति पुणे के अंबेगांव का रहने वाला था।

suicide

सुभाष जाधव साउथ मुंबई अधिकारियों से मिलने आया था। दरअसल उसका जमीन का एक विवाद चल रहा था। लेकिन कोरोना के नियमों के चलते व्यक्ति को सचिवालय के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद व्यक्ति ने सचिवालय के बाहर जहर पी लिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे जीटी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया शुरुआती जांच में पता लगा है कि जाधव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित था।

बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभाावित राज्यों में से एक है। वहीं मुंबई में कोरोना का खतरा सबसे अधिक है, इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है। पिछले 7 महीनों में सिर्फ 21 फीसदी लोगों को टीका लग पाया है। जबकि 36.50 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है। रविवार को मुंबई में कोरोना के 294 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि पिछले 17 महीनों में एक दिन में कोरोना से यह सबसे मौत है। 26 मार्च 2020 को आखिरी बार मुंबई में एक दिन में कोरोना से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+