दिन में सिर्फ एक घंटे काम और सैलरी 1.2 करोड़ रुपए, क्या है ये ड्रीम जॉब

कैसा हो अगर आप दिन में सिर्फ कुछ घंटे काम करें और आपको सैलरी करोड़ों में मिले। जी हां, ऐसा सच है, हम बात कर रहे हैं गूगल में काम कर रहे ऐसे ही एक कर्मचारी की जो जिन में कुछ घंटे काम करके करोड़ों की सैलरी उठा रहे हैं।

हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार गूगल में काम करने वाले कर्मचारी को दिन में एक घंटे काम करके साल की 1.2 करोड़ रुपए की सैलरी मिल रही है। फॉर्च्यून रिपोर्ट के अनुसार गूगल के कर्मचारी का कहना है कि गूगल में हमे पता है कि हम नौकरी कर रहे हैं, अगर उसे लंबे ज्यादा घंटों के लिए काम करना होगा तो वह किसी स्टार्टअप में काम कर लेगा।

job

गूगल के एक कर्मचारी ने बताया कि वह दिन में सिर्फ एक घंटा काम करते हैं और उन्हें 150000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 1.2 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है। हर रोज तकरीबन एक घंटा काम करने पर उन्हें यह सैलरी मिलती है। इसके साथ ही उन्हें साइन इन बोनस भी मिलता है।

यही नहीं उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत में उन्हें बोनस भी मिलेगा। इस कर्मचारी का गूगल में मुख्य काम कोडिंग करना है। अच्छी बात यह है कि अगर मैनेजर का कोई मैसेज आता है और इसका वह जवाब नहीं देते हैं तो इसमे कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, वह रात में भी इस टास्क को पूरा कर सकते हैं।

गूगल में अपने अनुभव को साझा करते हुए इस कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले मैं कंपनी के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रहा था। इस दौरान भी मैं अपनी कोडिंग को जल्दी खत्म कर लिया करता था और एक हफ्ते के लिए हवाई की छुट्टी पर चला जाया करता था।

गूगल ने इस साल जनवरी माह में 12000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों में काफी निराशा देखने को मिली थी। बावजूद इसके कंपनी 2022 में सर्वाधिक सैलरी देने वाली टॉप 3 कंपनी में शामिल थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट औसतन 2.8 लाख यूएस डॉलर की सैलरी हर किसी को दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+