VIDEO: कैश से भरा बैग नहीं छोड़ा युवक, सड़क पर दूर तक घसीटते रहे लुटेरे
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में मोटरसाकिल सवार लुटेरों ने कैश ले जा रहे युवक से बैग छीनने की कोशिश की। अचानक हुआ क्या कि बैग युवक के हाथ में फंस गया और वो नीचे गिर गया। बदमाशों को जरा भी रहम नहीं आई और वो मोटरसाकिल चलाते रहे जबकि युवक काफी दूर तक बैग पकड़ा घसीटता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक सड़क पर घसीटता हुआ जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बैंक से मिले लोन का पैसा युवक बैग में रखकर ले जा रहा था। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली के पास अपराधियों ने युवक से ढाई लाख रुपए लूटने की कोशिश की। लूट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पीड़ित को करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटा।












Click it and Unblock the Notifications