नागिन डांस के बाद अब आया 'अजगर डांस', Video देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप
नई
नागिन डांस नहीं बल्कि अजगर डांस
वायरल वीडियो में दिखाई पर रहा शख्स जिस तरह का डांस कर रहा है वह आसान नहीं है। वह शरीर में काफी ऊर्जा के साथ घोड़े पर सवार रहकर तेजी से उछल रहा है। ये वीडियो कुल 30 सेकंड का है। दूल्हा ये सब देखकर भी हंसी रोके बैठा है। आस पास लोग उसके डांस को एकटक देख रहे हैं। ये कोई पहला अजीब डांस वाला वीडियो नहीं है। बल्कि पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आते रहे हैं।
शादी में पड़ गई सिर पर लात
ऐसे ही एक डांस का वीडियो टिक टॉक एप से जरिए खूब वायरल हुआ था। ये वीडियो भी किसी शादी का मालूम होता है जहां एक शख्स नशे की हालत में स्टेज पर बिंदास नाच रहा है। इतने में वह गुलाटी खाता हुआ नीचे कूदता है। और फिर जो होता है वह मजेदार है। नशे में धुत शख्स जब स्टेज से नीचे कूदता है तो उसके पांव नीचे खड़े दूसरे शख्स के सिर पर जा लगता है। अब दूसरा शख्स आग बबूला होकर उसे एक मुक्का जड़ देता है लेकिन इसका जवाब देने की जगह उसकी प्राथमिकता नाचना है। फिर दूसरे शख्स का गुस्सा भी ठंडा हो जाता है और दोनों नाचना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि ऐसा तो बस भारत में ही हो सकता है।
शादी से पहले दुल्हन ने कहा 'सिंगर रहने दे'
इसके अलावा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दुल्हन के हटके अंदाज ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया की ये नई फेवरेट दुल्हन अपने पप्पा से एक गुजारिश कर रही है- 'सिंगर रहने दे।' ये वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह












Click it and Unblock the Notifications