जब-जब सीएम बनते हैं नीतीश तब-तब अंगुली काटता है यह शख्स
पटना। किसी का दिल से समर्थन और उत्साह जीत पर उत्साह की कई कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन जिसकी तस्वीर आपको दिख रही है उसकी दीवानगी जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां यह शख्स अपने पसंदीदा नेता के हर बार सीएम बनने पर अपनी एक अंगुली काट कर भगवान को चढ़ा देता है।

आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण के ठीक बाद अनिल शर्मा ने अपनी अंगुली काट ली। शुक्रवार को 2:43 बजे मैंने अपने बाएं हाथ की अंगुली काट ली. गांव में भगवान को चढ़ाने के बाद मैंने वह अंगुली गंगा में विसर्जित कर दी।'

खुशी जाहिर करने का अपना तरीका, आगे भी काटता रहुंगा अंगुली
जब अनिल शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'हर इंसान का अपनी खुशी को इजहार करने का अलग तरीका होता है। कोई नए कपड़े पहनकर ऐसा करता है तो कोई दूसरे तरीके से। मेरा भी अपना तरीका है मुझे नीतीश के सीएम बनने पर बेहद खुशी होती है।'
आपको बताते चलें कि अनिल शर्मा फिलहाल उंगली काटने के बाद हॉस्पिटल में दाखिल हैं, उनका इलाज चल रहा है। अली ने बताया कि अगर नीतीश इस बार सीएम नहीं बनते तो मैं सुसाइड भी कर लेता और आगे भी उनके जीतने पर अपनी उंगली काटता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications