Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, कैंसल करने के लिए टोलफ्री नंबर लगाया, तो खाते से कटे 4 लाख रुपये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में साइबर ठगों ने एक शख्स के बैंक अकाउंट से 4 लाख रुपये निकाल लिए। दरअसल पीड़ित ने ऑनलाइन फूड आर्डर किया था। समय पर खाना ना मिलने पर उसने ऑर्डर को कैंसल करने के लिए इंटरनेट से मिले टोलफ्री नंबर पर काल की थी। जांच करने पर ये नंबर फर्जी निकला। पीड़ित ने अब पुलिस से पैसे दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शख्स के साथ ऑनलाइन ठगी

शख्स के साथ ऑनलाइन ठगी

दरअसल ठगों ने पीड़ित को अपने मोबाइल पर एक एप इंस्टाल करने को कहा था। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विराट एंड क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसने फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाने का ऑर्डर दिया था। समय पर खाना ना मिलने पर उसने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उस पर फोन किया। काल को रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे एक ऐप इंस्टाल कर उसमें बैंक एकाउंट नंबर डालने को कहा।

ओटीपी डालते ही कटे 4 लाख रुपये

ओटीपी डालते ही कटे 4 लाख रुपये

शख्स के मुताबिक जैसे ही मैंने बैंक एकाउंट डिटेल्स डाला, उसके पास एक ओटीपी नंबर आया। उस व्यक्ति ने मुझसे पैसे वापस करने के लिए ओटीपी नंबर बताने को कहा। मेरे ओटीपी बताने के एक मिनट के अंदर मेरे एकाउंट से 4 लाख रुपये कट गए। इसके बाद उसने दोबारा उस नंबर पर काल की तो वह बंद मिला। बाद में पता चला कि टोलफ्री नंबर ही फर्जी था।

साइबर सेल की मदद से पुलिस कर रही है जांच

साइबर सेल की मदद से पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने बताया कि ठग ने जिस ऐप को इंस्टाल करने को कहा था, उसे सिर्फ मोबाइल फोन के रिमोट एक्सेस की अनुमति है। इसके जरिए उसने पीड़ित के बैंक एकाउंट से पैसे निकाल लिए। गोमतीनगर के एसएचओ अमित कुमार दुबे ने कहा कि साइबर सेल की मदद से ठग को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढे़ं- ठगी का शिकार हुआ बीजेपी सांसद का बेटा, ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पैकेट के अंदर निकला कुछ और

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+