ठगी का शिकार हुआ बीजेपी सांसद का बेटा, ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पैकेट के अंदर निकला कुछ और
नई दिल्ली। क्या आपने कभी कोई सामान ऑनलाइन मंगाया है? अगर आप ऐसा करते हैं तो सामान की पैकिंग खोलते समय आपको उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग जरूर कर लेनी चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कभी-कभी आप जो सामान मंगाते हैं और जब उसकी पैकिंग खोलते हैं तो अंदर से कुछ और ही निकलता है। ऐसा ही ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मालदा नॉर्थ में सामने आया है जहां बीजेपी सांसद का बेटा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया।

पैकेट के अंदर से निकला पत्थर
पंश्चिम बंगाल में मालदा नॉर्थ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुर्मू के बेटे ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से एक मोबाइल फोन ऑर्डर किया। डिलीवरी ब्वॉय द्वारा पैकेट देने पर मुर्मू का बेटा बहुत खुश हुआ और तेजी से पैकेट खोलने के लिए भागा। पैकिंग खोलने के बाद उसमें से जो निकला उससे उसकी आखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, अमेजन से आये पैकेट में रेडमी फोन की बजाए पैक किया गया पत्थर निकला।

पुलिस में दर्ज कराया मामला
ठगी का शिकार होने के बाद बीजेपी सांसद मुर्मू ने मालदा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है ठगी के आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठगे जाने के बाद मुर्मू और उनका परिवार हैरान है उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। मुर्मू ने मामले की शिकायत ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से भी की है, कंपनी ने उन्हें भारोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद उनके पैसे उन्हें वापस कर दिए जाएंगे।

ऐसे बच सकते हैं आप
ऑनलाइन ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई लोग इसके शिकार हो चुके हैं। सिर्फ अनेजन ही नहीं फ्लिपकार्ट और बाकि शॉपिंग वेबसाइटों से सामान मंगाने वाले लोग भी ठगे जा चुके हैं। इससे बचाव का एक ही तरीका है कि जब भी आप अपना पैकेट खोलें तो उस दौरान वीडियो जरूर बना लें ताकि आप अगर ठगे जाएं को सबूत के तौर पर वह वीडियो आपके पास रहे। कई केस में ऐसा भी हुआ है कि कंपनियों ने हर्जाना देने से मना कर दिया क्योंकि ग्राहक के पास कोई सबूत नहीं था।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित












Click it and Unblock the Notifications