एयर इंडिया के विमान को हाइजेक करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

कोलकाता। पहले पोरबंदर में संदिग्ध नाव और अब एयर इंडिया की हाईजैक करने की धमकी से देश के लोगो के दिलो में दहशत पैदा होना स्वाभाविक ही है। लेकिन हमारी खूफिया एजेंसी लगातार इन नापाक हरकतों को रोकने का प्रयास कर रही है तभी तो रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स ने उस युवक को पकड़ लिया जिसने कि एयर इंडिया के विमान को हाइजेक करने और इसे बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।

Man arrested for threat to blow up Air India plane

स्पेशल टास्क फोर्स ने जो मीडिया को जानकारी दी है उसके हिसाब से पकड़े जाना वाला युवक 35 साल का है और उसका नाम प्रशांत विश्‍वास है जिसे की कोलकाता से ही गिरफ्तार किया गया है।

एयर इंडिया के विमान को हाइजेक करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मालूम हो कि कोलकाता के बऊबाजार थाना इलाके के एयरइंडिया ऑफिस में शनिवार की शाम 5.20 बजे एक धमकी भरा फोन आया था जिसमें कहा एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने की बात कही गई थी। इस फोन कॉल के बाद धमकी देने वाले शख्स को स्पेशल टॉस्क फोर्स खोज रही थी और रविवार शाम को उसकी खोज पूरी हो गई।

गिरफ्तार किये गये युवक का नाम प्रशांत विश्वास है

आपको बता दें कि खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी अफगानिस्तान जाने वाले एयर इंडिया के विमानों को भी निशाना बना सकते हैं। इसलिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सचेत रहने और प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

इसके अलावा एयर इंडिया के प्रवक्ता जी.पी. राव ने मीडिया को बताया कि उनके कोलकाता स्थित मुख्यालय में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने कहा कि कोलकाता-काबुल जाने वाले विमान को अपहृत कर लिया जाएगा। लेकिन बाद में यह एक अफवाह निकली हमने अफवाह फैलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे राव ने कहा, "दिल्ली से काबुल जाने वाले विमानों के खतरे पर खुफिया एजेंसियों से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जांच जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+