महिला से जबरन शादी करने के लिए अगवा किए उसके बच्चे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई।मुंबई में एक 39 साल के आदमी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपहरण के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने एक महिला को शादी के लिए मजबूर करने के लिए उसके दो बच्चों को किडनैप किया था। इस शख्स का नाम इमरान जियाज खान है और ये मलाड के मालवानी इलाके का रहने वाला है। इसी जगह एक 35 वर्षीय महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है। इमरान इस महिला को पिछले 18 महीने से शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा है।

Kidnapping

इमरान खान ने 7 अक्टूबर को महिला को मजबूर करने के लिए उसने उसके दोनों बेटों का अपहरण कर लिया। इमरान ने बच्चों को खाने का लालच देकर उन्हें सुनसान जगह ले गया। जब महिला काम से लौटी तो उसने पाया कि उसके बच्चे घर पर नहीं हैं। महिला एफआईआर दर्ज कराने के लिए तुरंत मालवानी पुलिस स्टेशन पहुंची।

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर का कहना है कि इसके लिए मुंबई और थाणे की तीन टीमों को जांच में लगा दिया गया था। इमरान को ट्रेस करने पर वो बाजारपथ इलाके में मिला। वहां उसने दोनों बच्चों को एक होटल में छिपा रखा था। पुलिस ने बताया कि कुछ सालों पहले इमरान पर धोखाधड़ी का भी केस दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+