दुबई जाने वाली फ्लाइट में 'Bomb' की बात कर रहा था यात्री, महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
Delhi IGI Airport Bomb Hoax Call: आईजीआई एयरपोर्ट पर महिला की शिकायत के बाद विस्तारा एयरलाइंस में सवार पुरुष यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, महिला यात्री ने उसे किसी से फोन पर बम की बात करते हुए सुनी था।

Delhi IGI Airport Bomb Hoax Call: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एक शख्स को महिला सह-यात्री की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। महिला सह-यात्री का कहना था कि उसने व्यक्ति को फोन पर 'Bomb' की बात करते हुआ सुना था। इसे वजह से विस्तारा एयरलाइंस की मुंबई होते हुए दुबई जारी एक फ्लाइट करीब दो घंटे के लिए डिले हो गई थी। हालांकि, पुलिस जांच में महिला द्वारा किया गया दावा फर्जी निकला।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस में सवार एक महिला ने क्रू मेंबर से शिकायत की थी कि उसने अपने सह-यात्री को फोन पर किसी Bomb की बात करते सुना। महिला यात्री की शिकायत पर क्रू मेंबर ने पुरुष यात्री को पकड़कर CISF को सौंप दिया। जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 7 जून की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्ता में आए शख्स का नाम अजीम खान है।
अजीम खान, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहना वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अजीम खान से पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद उसके पास से कुछ नहीं मिला और मामला फर्जी निकला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UL-941 विस्तारा की ये फ्लाइट गुरुवार को दिल्ली से मुंबई होते हुए दुबई जा रही थी। टेक-ऑफ से ठीक पहले महिला यात्री ने अपने पास में बैठ सह-यात्री को फोन पर किसी से ये कहते हुए सुना कि CISF ने बम होने के डर से मेरे बैग से नारियल तो निकाल दिया, लेकिन मेरे बैग में गुटखा रखने दिया।
अधिकारी ने बताया कि यात्री फोन पर अपनी मां से बात कर रहा था। जिसके बाद विमान के उड़ान भरने में देरी हुई और टर्मिनल क्षेत्र और चेक-इन सामान को फिर से चेक किया। जांच पूरी होने के बाद बम होने की खबर को शाम करीब पौने सात बजे अफवाह घोषित कर दिया गया और 163 यात्रियों वाले विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी। रिपोर्ट्स के मिताबिक, इसके बाद महिला और पुरुष दोनों ही यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications