Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मेरी पत्‍नी राम रहीम की कैद में, सेवादार के साथ नहाने गई थी फिर नहीं लौटी'

नई दिल्ली। रेप के आरोपी बाबा रामरहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उनके खिलाफ और भी मामले सामने आने लगे है। राम रहीम पर जयपुर के एक शख्स ने पत्नी को जबरन बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पीडि़त का दावा है कि पुलिस उसकी बात सुनने तक को तैयार नहीं है। उसने आजतक से बातचीत में कई खुलासे भी किए हैं।

 पत्नी को बंधक बनाया

पत्नी को बंधक बनाया

जयपुर के जगतपुरा के कच्ची बस्ती में रहने वाले कमलेश रैगर ने बाबा राम रहीम पर आरोप लगाया है कि राम रहीम के उसकी पत्नी को जबरन बंधक बना रखा है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कमलेश ने जयपुर पुलिस से इस की शिकायत की और गुहार लगाई है कि कोई उसकी पत्नी को राम रहीम के चंगुल से बचा कर उसे वापस दिलवा दे।

 सिरसा आश्रम में कैद है पत्नी

सिरसा आश्रम में कैद है पत्नी

कमलेश के मुताबिक राम रहीम ने उसकी पत्नी को अपने सिरसा के आश्रम में कैद कर रखा है। उसने आरोप लगाया कि जब भी वो अपनी के बारे में पता करने सिरसा आश्रम जाता है राम रहीम के सेवादार उसे भगा देते है। न तो पुलिस उसकी मदद कर रही है और न ही आश्रम के लोग उसे उसकी पत्नी के बारे में कुछ ता रहे है।

 नहाने गई पत्नी आज तक नहीं लौटी

नहाने गई पत्नी आज तक नहीं लौटी

कमलेश के मुताबिक वो अपने गांव के लोगों के साथ बाबा राम रहीम के दर्शन करने सिरसा आश्रम साल 2015 में गया था। उसने बताया कि अगले दिन उसकी पत्नी एक सेवादार के साथ नहाने गई और फिर कभी नहीं लौटी। हमने जब आश्रम में पूछा तो उसे वापस लौट जाने को कहा गया।

 गायब हो गई पत्नी

गायब हो गई पत्नी

कमलेश ने कहा कि आश्रम के लोगों ने उसे लौट जाने को कहा और कहा कि उसकी पत्नी बाबा के ध्यान में लीन हो गई है, जब उसका ध्यान खत्म होगा तो वो खुद चली आएगी। उन लोगों ने कमलेश को आश्रम से भगा दिया।

 पुलिस ने नहीं की मदद

पुलिस ने नहीं की मदद

कमलेश ने कहा कि जयपुर पुलिस ने उसकी मदद नहीं की और कहा कि जहां पत्नी गायब हुई वहां पर जाकर मुकदमा दर्ज करवाओ। फिर उससे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के दखल के बाद कमलेस की शिकायत दर्ज की गई, लेकिन अब तक उसकी पत्नी उसे नहीं मिली है।

 अकेले बच्चों का पाल रहा है कमलेश

अकेले बच्चों का पाल रहा है कमलेश

कमलेश ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद उसे आश्रम के लोगों ने धमकी देना शुरू कर दिया कि वो पैसे लेकर या तो शांत हो जाए या फिर मुंह बंद कर ले, वरना जान से मार डालेंगे। डर के मारे कमलेश चुप होकर अकेले ही दोनों बच्चों की देखभाल करने लगा। अब उसकी उम्मीद एक बार फिर से जगी है कि उसे उसकी पत्नी मिल जाएगा।

 क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला


जयपुर के जगतपुर के कमलेश रैगर ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की कि वो अपनी 26 साल की पत्नी गुड्डी देवीके साथ राम रहीम के सिरसा आश्रम गया था। 23 से 25 मार्च 2015 तक वो राम रहीम के आश्रम में थे, लेकिन वहां से उनकी पत्नी अब तक नहीं लौटी, उसे आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया है। मामले पर जयपुर पुलिस लाचार दिखा, जिसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राम रहीम समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+