छत्तीसगढ़: सगी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो छोटी बहन की कर दी हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बलात्कार की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां शहर से लगे कोनी क्षेत्र के लोफंदी में ईंट भठ्ठा संचालक का दामाद दो मासूम बहनों को पकड़कर झाड़ियों के बीच ले गया। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दांत काटा और वहां से भागने में कामयाब हो गई। इस बीच उसने छोटी बहन(3) को पकड़ लिया और गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने मिलकर आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

छत्तीसगढ़: सगी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो छोटी बहन की कर दी हत्या

सीपत क्षेत्र निवासी श्यामलाल ईंट भठ्ठा में काम करता है। वह यहां झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी भी यहां काम करती है। ईंट भठ्ठा में ही श्रमिक के पिता उसकी दो मासूम बेटी की देखरेख करता था। ईंट भठ्ठा संचालक श्यामलाल का दामाद विजयकुमार नेताम भी वहीं पर रहता है। घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। दोनों बहनें अपने घर के पास ही खेल रही थीं। उसी समय विजयकुमार पहुंचा और दोनों बहनों को पकड़कर झाड़ी की तरफ ले गया। इस दौरान वह बड़ी बहन से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर बच्ची घबरा गई।

उसने बहादुरी से युवक के हाथ को दांत से काट दिया। फिर दौड़ते हुए अपने घर की तरफ भागने लगी। इतने में आरोपित ने उसकी छोटी बहन को पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर युवक ने मासूम बच्ची के मुंह को दबा दिया, जिससे बच्ची का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इधर चिल्लाते हुए बड़ी बहन ने इस घटना की जानकारी अपने दादा व मां को दी।

परिजन वहां पहुंचे तब आरोपित बच्ची की लाश को झाड़ियों के बीच छिपाकर खुद छिपने की कोशिश कर रहा था। कुछ ही देर में हत्या की खबर गांव में फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित विजय को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच घटना की खबर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

ये भी पढ़ें- Kartarpur Sahib: जानिए क्‍या है सिखों के लिए करतारपुर साहिब गुरुद्ववारे की अहमियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+