Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ड्रग्स रैकेट में फंसी ग्लैमरस अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी भगोड़ा घोषित

पुलिस ने ममता और विक्की दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा किया था, अब इन दोनों को ही भगोड़ा साबित कर दिया गया है।

मुंबई। एक बार फिर से 90 के दशक की हॉट-ग्लैमरस अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके तथाकथित पति विक्की गोस्वामी सुर्खियों में हैं। इन दोनों को मुंबई ठाणे सेशन कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

ये है मामला

बीते साल ठाणे पुलिस ने राज्य के सोलापुर स्थित एवोन लाइफसाइंस पर छापेमारी की थी, जहं से 2 हजार करोड़ रुपए की कीमत के करीब 18.5 टन एफेड्रिन बरामद किया था। पुलिस ने दावा किया था कि एफेड्रिन एवोन लाइफसाइंस से केन्या स्थित विक्की गोस्वामी के गिरोह को भेजा जाने वाला था। इस मामले मं 10 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

ममता और विक्की दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत

पुलिस ने ममता और विक्की दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा किया था, जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ ठाणे कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था और अब इन दोनों को ही भगोड़ा साबित कर दिया गया है फिलहाल पुलिस अब इंटरपोल के माध्यम से दोनों को पकड़कर वापस लाने की तैयारी में जुट गई है।

विक्की मेरा पति नहीं, हम दोनों लिव इन पार्टनर

कहा जा रहा है कि फिल्मों से अचानक से गायब हुईं ममता कुलकर्णी ने विक्की से शादी कर ली थी और वो उसके साथ लंबे वक्त से केन्या में रह रही हैं। लेकिन पिछले साल भगवा वस्त्र पहने ममता कुलकर्णी ने एक न्यूज चैनल से कहा था कि विक्की उनका पति नहीं है, वो उसके साथ लिवइन में थीं लेकिन अब नहीं हैं।

उनके खाते में 25 लाख रुपए हैं

वो आध्यात्म को अपना चुकी हैं। उन्होंने पैसा,संपत्ति, और ऐशो आराम से खुद को दूर रखा है फिर वो ड्रग का काम क्यों करेंगी? ममता ने कहा था कि उनके खाते में 25 लाख रुपए हैं, जो बॉलीवुड में उन्होंने काम करके कमाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+