#fake passport case: हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के इश्क में गिरफ्तार था 'छोटा राजन'?
कहा जाता है कि छोटा राजन को फिल्मों का काफी शौक था और उसे नंबे की दशक की हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से इश्क हो गया था।
नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन सहित पासपोर्ट ऑफिस के तीन अधिकारियों को सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चारों दोषियों पर 15000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, 70 से अधिक मुकदमों में आरोपी छोटा राजन के खिलाफ यह पहला मामला है, जिस पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।
अभी उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है, जिन पर भी जल्द ही फैसला आएगा। अब बात जब छोटा राजन की चली है तो उसके लाइफ के उन पहलुओं का जिक्र भी होना लाजिमी है, जिनके लिए वो कभी बहुत चर्चित रहा था।

हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से इश्क
कहा जाता है कि छोटा राजन को फिल्मों का काफी शौक था उसके वहां की चकाचौंध और फिल्मी हसीनाएं काफी भाती थीं जिसकी वजह से ही उसे नंबे की दशक की हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से इश्क हो गया था।

फिल्मों में एंट्री ही अंडरवर्ल्ड के कारण
बेपनाह हुस्न की मल्लिका ममता के बारे में कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में एंट्री ही अंडरवर्ल्ड के कारण हुई थी। अगर पुलिस के पुराने दस्तावेजों को तलाशें तो पायेंगे कि अस्सी के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का काफी खौफ था। उसके एक फोन पर लोगों को फिल्मों में रखा और निकाला जाता था।

छोटा राजन एक मुजरिम था
ममला कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन पुलिस की फाइलों में छोटा राजन एक मुजरिम था जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार शिकंजा कसा था। अपनी जान बचाने के चक्कर में छोटा राजन को देश से बाहर बच कर रहना पड़ता था जिसकी वजह से उसका और ममता का साथ छूट गया

वो बेइंतहा खूबसूरत थीं...
ममता को बनना था फेमस स्टार कुछ फिल्मी मैंगजीनों की मानें तो ममता कुलकर्णी को फिल्मों में एंट्री तो अंडरवर्ल्ड के संबंधों के कारण मिली लेकिन कैमरे के सामने ममता ने जो कुछ भी किया वो अपने दम और टैलेंट के कारण किया। वो बेइंतहा खूबसूरत थीं इसमें किसी को शक नहीं लेकिन उन्होंने बोल्डनेस के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

अच्छे सितारों संग काम करने के लिए परेशान
जिसकी वजह से ममता को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स (सलमान, आमिर, शाहरूख, अक्षय कुमार) संग काम करने का मौका मिला, उनके करीबियों के मुताबिक ममता खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल करना चाहती थीं इसी वजह से वो उस समय अच्छे सितारों संग काम करने के लिए परेशान रहा करती थीं।

फिल्म 'चाइना गेट' पर हुआ था बवाल
ममता और राजन के रिश्तों की बात तब सामने आयी जब साल 1998 में फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म 'चाइना गेट' के लिए ममता कुलकर्णी को चुना। लेकिन ममता के अपरिपक्क बिहेवियर की वजह से संतोषी ने उन्हें आधी फिल्म के बाद निकाल दिया। ये बात उस समय छोटा राजन को नागवार गुजरी और उसने इस बात के लिए राजकुमार संतोषी को धमकी भी दे डाली थी, जिसके बाद संतोषी ने ममता को वापस फिल्म में शामिल करके फिल्म पूरी की।

छोटा राजन ने दी थी राजकुमार संतोषी को धमकी
उस समय के इस हॉट टॉपिक में संतोषी ने ऑन कैमरा तो कभी कुछ नहीं कहा लेकिन उन्हें और छोटा राजन को लेकर काफी गॉसिप मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि इन सब बातों का असर फिल्म पर पड़ा और करोड़ों की लागत वाली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और इसके साथ ही ममता का फिल्मी करियर भी खत्म हो गया।

फिल्म 'कभी तुम कभी हम'
उनकी अंतिम रिलीज फिल्म साल 2002 में आयी फिल्म 'कभी तुम कभी हम' थी लेकिन इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से, फिल्मों से और सुर्खियों से दूर हो गईं और करीब 12 साल बाद वो लाइमलाइट में तब आयीं जब उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा।

राजन को विक्की फूटी आंख नहीं सुहाता
इस खबर के बाद ममता की एक तस्वीर ने लोगों को बुरी तरह से चौंका दिया जिसमें हिंदी फिल्मों की ग्लैमरस गुड़िया भगवा वस्त्र पहनें संन्यासिनी के रूप में नजर आ रही थी। गौरतलब है कि विक्की कभी छोटा राजन के काफी करीब हुआ करता था लेकिन आज राजन को विक्की फूटी आंख नहीं सुहाता क्योंकि उसकी तथाकथित बीवी कभी उसकी माशूका थी।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications