Tripura: ममता बनर्जी की TMC को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष Pijush Kanti Biswas ने छोड़ी पार्टी
त्रिपुरा में ममता बनर्जी की तणमूल कांग्रेस पार्टी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने मंगलवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी भी छोड़ दी है।
याद रहे हाल ही में उत्तर पश्चिमी राज्य त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें टीएमसी ने एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं की थी। वहीं चुनाव के महीनों बाद प्रदेश के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने ममता बनर्जी की पार्टी को ही अलविदा कर दिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों ममता बनर्जी को पीजूष कांति ने अपना इस्तीफा भेजा है। ममता को भेजे गए इस्तीफा लिखा उसमें पीजूष कांति बिस्वास ने लिखा,
'मैं त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और इसकी प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।"
इसके साथ ही पीजूष ममता बनर्जी और एआईटीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को टीएमसी त्रिपुरा का उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने का आभार भी व्यक्त किया।
इसके साथ ही पीजूष ने लिखा चूंकि मै टीएमसी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अब अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने में असमर्थ हूं, इसलिए अब इस पद पर मेरे बने रहने का कोई मतलब नहीं है। इसी वजह से मैं आपको इस्तीफा भेज रहा हूं और इसके साथ ही मैं तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।
बता दें बिस्वास त्रिपुरा हाईकोर्ट में सीनियर वकील हें और फरवरी 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्हें तृणमूल कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। हालांकि इस चुनाव में टीएमसी को बहुत निराशा हाथ लगी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ममती की टीएमसी एक भी सीट पर चुनाव जीत नहीं सकी।












Click it and Unblock the Notifications