ममता बनर्जी बोलीं- ओवैसी को भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए पैसा दिया है
ममता बनर्जी बोलीं-ओवैसी' को भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए पैसा दिया है
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी विरोधी पार्टियों पर जमकर बरसीं। ममता बनर्जी ने रैदिघी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति यह है कि हिंदू और मुसलमान एक दूसरे के साथ चाय पीते हैं और दुर्गा पूजा और काली पूजा एक साथ मनाते हैं। अगर हमारे गांवों में अशांति होगी तो इससे बीजेपी को फायदा होगा।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा हैदराबाद (असदुद्दीन ओवैसी) और फुरफुरा शरीफ (अब्बास सिद्दीकी) को भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए पैसा दिया है। यदि आप एनआरसी और डिवीजन नहीं चाहते हैं, तो उन्हें वोट न दें। उनके लिए वोट देने का मतलब होगा कि आप बीजेपी को वोट दे रहे हैं।
ममता ने आवैसी का नाम लिए बिना किया ये हमला
ममता बनर्जी ने ओवैसी के लिए कहा ध्रुवीकरण करने के लिए मैदान में हैं। असदुद्दीन की पार्टी एआईएमआईएम और अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट का नाम न लेते हुए ममता बनर्जी ने इस रैली में हैदराबाद कहते हुए संबोधित किया।
सिद्धीकी ने बोली ये बात
वहीं अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट बंगाल में सीपीआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से भी आग्रह किया कि वे भाजपा की सांप्रदायिक झड़पों को भड़काने की कोशिशों के खिलाफ भी पहरेदारी करें और आपके इलाके में परेशानी खड़ी करने के लिए आए बाहरी लोगों को घुसने न दें।
रैदिघी में 6 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें रैदिघी जहां टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने आज चुनावी सभा को संबोधित किया वो पश्चिम बंगाल में एक विधानसभा क्षेत्र है और 2016 विधानसभा चुनाव में यह निर्वाचन क्षेत्र अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने जीता था। तब टीएमसी की देबाश्री रॉय ने 1229 वोटों के अंतर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की कांति गांगुली को मात दी थी। पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत रैदिघी सीट है। बता दें विधानसभा चुनाव 2021 में इस सीट पर 6 अप्रैल को मतदान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications