ममता बनर्जी ने बताया भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेंगी इतनी सीटें

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में हर कोई नतीजों को लेकर अपने कयास लगा रहा है, इसमे तमाम राजनीतिक दल भी शामिल हैं जो अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकतम 200 सीटें मिल सकती हैं। ममता बनर्जी का मानना है कि भाजपा को अधिकतम 200 सीटों पर जीत मिल सकती है और बुरी से बुरी हालत में उसे 135 सीटों पर जीत मिलेगी।

अधिकतम 200 सीटें

अधिकतम 200 सीटें

ममता बनर्जी ने एक चुनावी पंडित के सियासी गणित का हवाला देते हुए यह दावा किया है। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावी गणित के अनुसार भाजपा को इस बार 200 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनावी गणित काफी जाने माने लोगों ने तैयार किया है, जोकि देश के राजनीतिक माहौल को बेहतर समझते हैं, यह मेरा गणित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल की 193 सीटों में से 5-10 सीटें ही मुश्किल से जीत पाएगी।

इसे भी पढ़ें- NC नेता का विवादित बयान- देश भर में हुए कत्‍ल के केस में पीएम मोदी को अंदर ठोक दूंगा, Video वायरल

इन राज्यों में होगा ये हाल

इन राज्यों में होगा ये हाल

ममता बनर्जी ने कहा कि 2014 में मोदी लहर के दौरान भी भाजपा कुल 21 सीटें ही जीत पाई थी, जिसमे से 17 सीटें कर्नाटक की थी। लेकिन अब कांग्रेस और जेडीएस का कर्नाटक में गठबंधन है, लिहाजा 56 फीसदी वोट इस गठबंधन को जाएगा। अब मोदी लहर नहीं है, यही नहीं एडीएमके के अलावा भाजपा का कोई सहयोगी नहीं है। एडीएमके दो खेमे में बंट गई है, ऐसे में वह एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

यूपी में मिलेगी 20-25 सीट

यूपी में मिलेगी 20-25 सीट

मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 20-25 सीटें जीत सकती है। प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन है और इस गठबंधन को 44 फीसदी वोट मिलेगा जोकि 2014 की तुलना में मोदी को मिले वोट से 2 फीसदी अधिक है। जिस तरह से राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है, ऐसे में भाजपा के लिए 60 में से 30 सीट जीतना भी मुश्किल है। इन तीनों राज्यों में पार्टी को 30 से अधिक सीटों पर जीत नहीं मिलेगी।

11 राज्यों में 135 सीटें

11 राज्यों में 135 सीटें

राजनीतिक गणित का हवाला देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा 11 राज्यों में 135 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती है, बुरी से बुरी स्थिति में भाजपा को सिर्फ 70 सीटों पर ही जीत मिल सकती है। बाकी की 207 सीटों में से भाजपा को 206 सीटें जीतनी पड़ेंगी तभी वह पूर्ण बहुमत के आंकड़े पर पहुंच सकती है, क्या यह संभव है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी क्या ममता बनर्जी का यह विश्लेषण सही साबित होता है। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+