वसीम रिजवी ने ममता बनर्जी को बताया-'बंगाली डायन', BJP को भी लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी एक बार फिर से अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं, रिजवी ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है, उन्होंने कहा कि ममता एक 'बंगाली डायन' हैं, जिन्होंने बंगाल में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच जहर बोया है, बंगाल के इबादतगाह तोड़े गए हैं, जिसके लिए सिर्फ ममता बनर्जी और उनकी सरकार जिम्मेदार है।

'बंगाली डायन' ममता बनर्जी का जुल्म खत्म होने वाला है
रिजवी की जुबान केवल यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, वोटों के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, उन्होंने अपने वोट के लिए कट्टरपंथी सुन्नी समाज को ताकत दी है,बंगाल में ममता शियाओं पर जुल्म कर रही है, मदरसों में ट्रेनिंग दी जा रही है और आत्मघाती हमले किए जा रहे हैं, बंगाल सुलग रहा है जिसके पीछे कारण ममता बनर्जी हैं।

'वोट बैंक के लिए ममता ने बंगाल में हिंसा फैलाई'
रिजवी ने कहा कि लेकिन ममता के पापों का घड़ा भर चुका है, बंगाल में अब 'बंगाली डायन' का जुल्म खत्म होने वाला है, अब इस सरकार का अंत निश्चित है।
भाजपा की तारीफ की
रिजवी ने ममता की आलोचना करने के बाद जमकर भाजपा की तारीफ की और कहा कि शिया मुसलमान हिंदुस्तान में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सुरक्षित हैं और बंगाल में इस बार कमल ही खिलने वाला है।

सांप्रदायिक तनाव
बता दें कि कोलकाता के मटियाबुर्ज में बिजली के करंट से बच्चे की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था, इस दौरान आखरी ताजदार अवध वाजिद अली शाह के इमामबाड़े और मकबरा मटियाबुर्ज में भीड़ ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद वहां तनाव का माहौल पैदा हो गया था।

ममता बनर्जी ने लगाए हैं भाजपा पर संगीन आरोप
आपको बता दें कि ममता बनर्जी लगातार बीजेपी पर निशाना साधती आई हैं, उन्होंने हमेशा आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है और भड़का रही है लेकिन रिजवी ने ममता पर ही धर्म की राजनीति करने का आरोप लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications