ममता बनर्जी का बेतुका बयान कहा बहुमत मिलने के बाद भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे

ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी नेताओं को रस्सी से बांधकर जेल में भेज देना चाहिए ताकि देश में तेजी से फैल रही सांप्रदायिकता के माहौल को दूर किया जा सके। ममता ने कहा कि मोदी ने गुजरात में जो नरसंहार किया है वहीं वह पूरे देश में वापस दोहराना चाहते हैं। मोदी ने गुजरात में कुछ भी विकास कार्य नहीं किया है और झूठी बातें जनता के बीच में फैला रहे हैं।
बांग्लादेशियों के मुद्दे पर बोलते हुए ममता ने कहा कि मोदी स्वयं अपराधियों और आतंकवादियों को गुजरात में शरण देते हैं और दूसरों पर इल्जाम लगाते हैं। ममता ने मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने भाषणों के जरिए बंगाल को विभाजित करने की कोशिश की है। इस बात के लिए बंगाल की जतना मोदी को कभी नहीं माफ करेगी। ममता ने रैली के दौरान यह भी कहा कि बंगाल में हुए चुनावों में मोदी समेत भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है और इस बात का खुलासा आगामी 16 मई को हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाेक सभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के सामने कागज के टुकड़े फेंकने के मामले में मोदी को जेल होनी चाहिए। ऐसे में यदि टीएमसी की सरकार केंद्र में आई तो उन्हें सबसे पहले जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications