COVID-19: बंगाल में पत्रकारों को भी मिलेगा 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, ममता बनर्जी ने की घोषणा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन पर खड़े होकर लड़ने वाले कोरोना योद्धाओं के लिए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बड़ी घोषणा की है। ममता सरकार ने कोरोना योद्धाओं के लिए 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है, जिसमें पत्रकार भी शामिल होंगे। प्रेस फ्रीडम डे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी सूचना दी।

Mamata govt announced health insurance rs 10 lakh cover for covid 19 worker including journalists

ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

प्रेस फ्रीडम डे पर ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'लोकतंत्र में प्रेस चौथा स्तंभ है और उसे निडर होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। हम पत्रकारों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मान देते हैं। बंगाल में हमारी सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं।' अलगे ट्वीट में ममता बनर्जी ने बताया कि बंगाल में हमारी सरकार ने अंग्रिम पंक्ति के कोरोना वायरस कर्मियों के लिए 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा की घोषण की है, इसमें पत्रकार भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना से अबतक 33 लोगों की मौत

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना के अबतक 39,980 केस सामने आए हैं जिनमें से 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,632 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल केसों में 28,046 केस ऐक्टिव हैं। पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां अब तक 1106 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 की मौत हो चुकी है। इनमें से 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

ममता ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा-सत्ता हड़पने की कोशिश मत करिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+