इमरान खान से ज्यादा देश को ममता बनर्जी से खतरा: बंगाल बीजेपी

कोलकाता। पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक पर राजनीति शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने एयर स्ट्राइक को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर सवाल उठाया है। वहीं केंद्र सरकार ने विरोधियों के इस सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी क्रम में जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर संदेह जताया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनपर सवाल खड़े कर दिए।

 Mamata Can Cause More Damage To India Than Imran Khan, Says Bengal BJP Chief

ममता बनर्जी ने एयर स्ट्राइक को लेकर केंद्र सरकार से सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा था कि जवानों की कामयाबी पर उन्हें संदेह नहीं है, लेकिन सैनिकों के शौर्य के राजनीतिकरण का वे पुरजोर विरोध करती हैं। उनके इस बयान का बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने विरोध करते हुए सख्त जवाब दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कर दी और कहा कि इमरान खान से ज्यादा देश के लिए ममता बनर्जी खतरनाक हैं।

एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब पूरा देश पुलवामा आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहा है, तब ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता बालाकोट एयर स्ट्राइक पर अपमानजनक टिप्पणी करके पाकिस्तान का काम आसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वक्त देश के एकजुट होने का है, लेकिन विरोधीपक्ष के नेता एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे लोगों को भारत को नुकसान पहुंचाने की जरुरत नहीं है, इसके लिए ममता बनर्जी अकेले ही काफी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+