CM ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को इस विधेयक को लेकर लिखी चिट्ठी, की ये मांग
CM ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को इस विधेयक को लेकर लिखी चिट्ठी, की ये मांग
नई दिल्ली, 08 अगस्त: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद में 'जन विरोधी' बिजली (संशोधन) विधेयक- 2020 के पेश करने के कदम का विरोध किया है। इस विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सीएम ममता ने पत्र में इस विधेयक पर आगे नहीं बढ़ने का अनुरोध किया है। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि यह सुनिश्चित करें कि इस विषय पर एक व्यापक-आधारित और पारदर्शी बातचीत जल्द से जल्द की जाएगी।

बिजली (संशोधन) विधेयक- 2021 विद्युत उपभोक्ताओं को अलग-अलग सेवा प्रदाताओं में से चुनाव का विकल्प देता है। ये ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे आपको टेलीकॉम सेवाओं में विकल्प मिलते हैं। लोकसभा ने 12 जुलाई 2021 को अपने जारी बुलेटिन में कहा था कि केंद्र सरकार की बिजली (संशोधन) विधेयक- 2021 को संसद के मौजूदा सत्र में पेश करने योजना है। ये विधेयक उन 17 विधेयकों में शामिल है, जिसे पेश करने की योजना है।
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा, ''मैं यह पत्र संसद में बहुप्रतीक्षित बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को पेश करने के केंद्र सरकार के नए कदम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लिख रही हूं। इसे पिछले साल पेश करने का प्रस्ताव था, लेकिन हम में से कई लोगों ने मसौदा कानून के जनविरोधी पहलुओं को रेखांकित किया था। मैंने 12 जून 2020 को आपको लिखे एक पत्र में विधेयक के सभी मुख्य नुकसानों के बारे में बताया था।''
ममता बनर्जी ने कहा है, ''इस विधयेक को उस वक्त पेश नहीं किया गया था। मुझे लगा था कि अब इस संवेदनशील मुद्दे पर एक सर्वमान्य नजरिये के लिये भी पक्षकारों के साथ व्यापक परामर्श किया जाएगा। लेकिन मैं ये सुनकर हैरान हूं कि हमारी आपत्तियों पर कोई विचार किए बिना ही फिर से विधयेक को पेश करने की योजना है। वास्तव में इस बार इसमें कुछ बेहद जन-विरोधी चीजें भी हैं।''












Click it and Unblock the Notifications