ममता बनर्जी ने दी धमकी, वापस नहीं लिया कृषि बिल तो होगा देशभर में प्रदर्शन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को धमकी दी कि अगर किसान विरोधी नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू होगा। टीएमसी सुप्रीमो ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि मैं किसानों, उनके जीवन और आजीविका के बारे में बहुत चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसान विरोधी बिल को वापस ले लेना चाहिए। अगर वो तुरंत इसपर फैसला नहीं लेते हैं तो हम पूरे देश में आंदोलन करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications