Kolkata Lady Doctor Case: ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए, निर्भया की मां आशा देवी का छलका दर्द
Ballia: पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध बढ़ते ही जा रहा है। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच, 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। निर्भया की मां ने अपने एक बयान में कहा कि ममता बनर्जी स्थिति को संभालने में "विफल" रही हैं।
आशा देवी ने पीटीआई से कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने के बजाय, मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। आशा देवी ने ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा, ''ममता बनर्जी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के बजाय जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ममता बनर्जी विरोध कर रही हैं, वह खुद एक महिला हैं। उन्हें राज्य के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह स्थिति को संभालने में विफल रही हैं।" ज्ञात हो कि कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मौलाली से डोरिना क्रॉसिंग तक एक विरोध रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें UPSC ने निकाली लेटरल एंट्रीज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछे भाजपा से यह सवाल
आशा देवी ने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें बलात्कारियों के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ऐसी क्रूरता होती रहेगी। उन्होंने कहा, "जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ ऐसी बर्बरता की जाती है, तो देश में महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है।
ज्ञात हो कि 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर उसके कॉलेज के छात्र और डॉक्टर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | On rape and murder of woman resident doctor at RG Kar Medical College and Hospital, Nirbhaya's mother Asha Devi says, " ...I don't think anything has been done for women's safety and to bring crimes against women to justice, laws were definitely made but no work has been… pic.twitter.com/1MLCFoF3MM
— ANI (@ANI) August 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications