बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का दावा- आत्मविश्वास 110% , 221 सीटें जीतेंगे

कोलकाता।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के प्रति 110 प्रतिशत आश्वस्त हैं। कोलकाता में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2021 में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में कम से कम 221 सीटें जीतेगी। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इस महीने चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकती है।

Mamata Banerjee says will win more than 221 seats in west bengal assembly elections 2021

इंटरव्यू में जब ममता बनर्जी से चुनाव में उनकी जीत को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, मेरे आत्मविश्वास का स्तर 110 फीसदी है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम कितनी सीटें जीतेंगे, लेकिन यह निश्चित रूप से पिछले दो चुनावों में मिली जीत से अधिक होगी। यह 221 सीटों से कम नहीं होगी। ममता ने साफ किया वे एक स्ट्रीट फाइटर हैं। मुझे हर दिन संघर्ष करना पड़ता है। मेरे पास लड़ने का आत्मविश्वास है।

ममता बनर्जी से जब ये पूछा गया कि, वे कौन से प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर आप यह चुनाव लड़ने वाली हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि, देखिए, बंगाल में सबसे बड़ा मुद्दा मुफ्त राशन है जो हम 10 करोड़ की आबादी को प्रदान करते हैं। यह पूरी तरह से मुफ्त में प्रदान किया जाता है और पूरी तरह से रियायती है। हमने सभी परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया है। भोजन मुफ्त है, स्वास्थ्य मुफ्त है और शिक्षा भी मुफ्त है। राज्य की 99.99% आबादी किसी न किसी योजना से मिल रहा है, और ये आगे भी जारी रहेगा।

ममता ने कहा कि, लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आपकी पार्टी की विचारधारा क्या है। मैं कहती हूं कि हम लोगों के लिए हैं। लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए। हमारा मानना है कि हम लोकतंत्र के लिए हैं। हम वही करेंगे जो लोग चाहते हैं। बंगाल ने कभी जाति और धर्म आधारित राजनीति नहीं देखी। यह भाजपा ने शुरू किया है। वे धर्म और जाति के आधार पर लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। उन्होंने बंगालियों को यह कहते हुए विभाजित किया है कि कुछ बांग्लादेश से हैं और कुछ बिहार से हैं। वे उन्हें भाषा के खिलाफ एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+