ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल को NRC की जरूरत नहीं है, राज्य में नहीं होगी लागू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि बंगाल शांति का स्थान है। एनआरसी इस शांति को खत्म करके रख देगी। मैं इसका पुरजोर विरोध करती हूं। उन्होंने कहा कि, कोई भी अपने राज्यों से नागरिकों को नहीं हटा सकता है। ममता बनर्जी लगातार देश में अन्य राज्यों में एनआरसी लागू करने के प्रस्ताव का विरोध करती आई हैं।

Mamata Banerjee says NRC will not be implemeted in West Bengal, it will destroy peace

ममता बनर्जी ने कहा कि जब हम अपना यहां वोट डाल रहे हैं तो देश में रहना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। बंगाल शांति का स्थान है और एनआरसी उस शांति को नष्ट कर देगा। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के साथ थी और साथ रहेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कोई भी अपने राज्यों से नागरिकों को नहीं हटा सकता है। बंगाल को एनआरसी की जरूरत नहीं है और यह निश्चित रूप से यहां लागू नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि, मेरा मानना है कि सभी धर्मों में और किसी भी नागरिक को अपना स्थान नहीं छोड़ना होगा, चाहे वे बंगाली हों या किसी अन्य धर्म के। उन्होंने भाजपा पर एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा को भ्रमित और आतंकित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके पहरेदार के रूप में है।

बता दें कि, के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने हाल ही में कहा था कि देशभर में एनआरसी लागू करने की जरूरत है। सरकार को एनआरसी लागू करनी चाहिए। देश में बड़ी संख्या में घुसपैठिए हैं। तत्काल उनकी पहचान की जाने की जरूरत है। हमारी सरकार को पहले अपने नागरिकों के हितों की चिंता करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+