नोट बैन एक खतरनाक, बेरहम और विनाशकारी फैसला: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने की नोट बैन को वापस लेने की मांग।
पश्चिम बंगाल। केंद्र सरकार के 500 और 1000 के नोट पर बैन की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। इस फैसले को बेहद खतरनाक कहते हुए उन्होंने नोट बैन को वापस लेने की मांग की है।

8 नवंबर को पीएम मोदी के 500 और 1000 बैन करने के फैसले पर पहले भी असहमति जता चुकी पश्चिम बंगाल की सीएम ने आज इस फैसले के लिए पीएम और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कहा कि मैं आज बहुत से बैंकों में गई और वहां जाकर लोगों की परेशानी को देखा। लोगों ने बताया कि किस कदर उनको परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी तैयारी के लिए गया ये फैसला खतरनाक है।
सीएम ने कहा कि 100 के नोट ना बैंकों में हैं और एटीएम में, ऐसे में लोग कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि तुरंत इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए।
ममता ने कहा कि 2 लाख से ज्यादा एटीएम बंद पड़े हैं, जनता को जबर्दस्त दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1 फीसदी लोगों के पास कालाधन है तो फिर बाकी के 99 फीसदी के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है।
पीएम ने लोगों के साथ धोखा किया है
ममता बनर्जी ने कहा कि आधी रात को अचानक किया गया ये फैसला जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ लोग पहले से ही इस फैसले के बारे में जानते थे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता परेशान है जबकि मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों इस काले फैसले से फायदे में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि इस फैसले से कालाधन नहीं आएगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि इस जन-विरोधी और गरीब विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही जैसा माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications