ममता बोलीं- मोदी मुझे देशभक्ति ना सिखाएं, मेरे पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे
नई दिल्ली। एयर स्ट्राइक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वे लगातार बीजेपी पर जवानों की शहादत पर राजनीति का आरोप लगा रही है। एयर स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार के सवाल कर चुकी ममता ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कोई मोदी बाबू के खिलाफ कुछ कहता है, तो उस व्यक्ति को पाकिस्तान समर्थक कहा जाता है। मेरे पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे, मुझे उनसे (मोदी) देशभक्ति नहीं सीखनी है।

ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आप जवानों के खून से चुनाव नहीं जीत सकते। एक जवान देश के लिए अपना खून बहाता है। वे देश की सेवा करते हैं, वे राजनीति में शामिल नहीं होते हैं। मैं शहीदों के साथ राजनीति करने वालों की कड़ी निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि, हम मोदी और बीजेपी के खिलाफ हैं। मोदी ने बीजेपी को एक निजी संगठन में बदल दिया है। जब भी कोई मोदी बाबू के खिलाफ कुछ कहता है, तो उस व्यक्ति को पाकिस्तान समर्थक कहा जाता है। मेरे पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे, मुझे उनसे (मोदी) देशभक्ति नहीं सीखनी है।
इससे पहले ममता बनर्जी ने आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक (IAF Air Strike) पर सवाल उठाए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जवानों का जीवन चुनावी राजनीति से ज्यादा कीमती है, लेकिन देश को यह जानने का अधिकार है कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के बाद वास्तव में वहां क्या हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications