एनआरसी को लेकर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेन को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग इस मसले का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे थे उनका असली चेहरा सामने आ गया है। ममता ने कहा कि जो लोग एनआरसी के पीछे हैं उन्हें देश को बहुत से सवालों का जवाब देने की जरूरत है। बता दें कि एनआरसी की फाइनल शनिवार को तैयार हो गई है, जिसमे 19 लाख लोगों के नाम को नहीं शामिल किया गया है, ऐसे में उनके भविष्य को लेकर खतरा मंडरा रहा है।

mamata banerjee

ट्विटर के माध्यम से ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनआरसी की गलत उद्देश्य से तैयार किया गया था, इसके पीछे देश के हित की बजाए व्यक्तिगत लाभ के लिए तैयार किया गया था। ममता बनर्जी ने असम एनआरसी को तैयार किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल उन बंगाली बोलने वाले लोगों के लिए काफी दुखी है जिन्हें एनआरसी की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। एनआरसी की ये अंतिम सूची शनिवार (31 अगस्त) को सुबह 10 बजे जारी की गई है। एनआरसी की वेबसाइट (www.nrcassam.nic.in) पर इस लिस्ट के सभी नाम चेक किए जा सकते हैं। आज जारी हुई एनआरसी लिस्ट को देखते हुए असम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनआरसी लिस्ट को लेकर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए असम में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+