लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन चुनाव प्रचार का फूंकेगी बिगुल
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से शुरू करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के नेता ये जानकारी दी। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2014 और सूबे में विधानसभा चुनाव 2016 के लिए भी अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत महिला दिवस के दिन ही की थी। ममता बनर्जी का इस दिन पार्टी की महिला इकाई की ओर से आयोजित एक रैली में भाग होने का कार्यक्रम है। ये रैली श्रद्धानंद पार्क से पार्क स्ट्रीट तक शुक्रवार को निकाली जाएगी। टीएमसी की महिला इकाई की एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि चुनाव तिथि की घोषणा अभी होनी है लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए हमारा प्रचार 8 मार्च को शुरू होगा।

ममता दीदी ने लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2016 के लिए भी अपना चुनाव प्रचार महिला दिवस के दिन ही शुरू किया था। इस रैली का उद्देश्य एक 'नया भारत, एकजुट भारत और मजबूत भारत'का निर्माण करना है। रैली के लिए लगाए पोस्टरों में इसे पढ़ा जा सकता है। टीएमसी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के लिए अपना संदेश देंगी। आम चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद एक पूरी तरह से अभियान शुरू होगा। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने पिछले 19 जनवरी को विपक्ष की बड़ी रैली कोलकाता में आयोजित की थी। ममता मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा बनाने में जुटी हैं। टीएमसी नई सरकार के गठन में बड़ी भूमिका निभाना चाहती है। पार्टी की नजरें राज्य की सभी 42 सीटों पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने 34 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस को चार,लेफ्ट को 2 और भाजपा को भी 2 सीटें मिली थी।
-
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications